जयंत व दुष्यंत चले मंत्री बनने |
August 03 2014 |
कयासों के बाजार गर्म है कि संसद के मौजूदा सत्र की समाप्ति के बाद यानी 14 अगस्त के बाद मोदी मंत्रिमंडल का चिर प्रतीक्षित विस्तार हो सकता है। कोई दर्जन भर नए मंत्री मोदी सरकार की शोभा बढ़ा सकते हैं। सवाल बड़ा है कि क्या इस बार नेता पुत्र-पुत्रियों के नाम लॉटरी लगेगी? जैसे वसुंधरा पुत्र दुष्यंत ने तो अपनी मां को अल्टीमेटम दे रखा है कि अगर वो इस दफे उन्हें मंत्री नहीं बनवा पाईं तो वे रूठ कर अपने लंदन वाले फ्लैट में रहने को चले जाएंगे। यशवंत सिन्हा के ‘फॉरेन रिटर्न’ पुत्र जयंत सिन्हा का दावा वित्त राज्य मंत्री की कुर्सी पर है, वे अरुण जेतली की भी पसंद बताए जा रहे हैं। समझा जाता है कि जयंत ने अपने पार्टी जनों को आश्वस्त किया है कि अगर उन्हें केंद्र में मंत्री बना दिया जाता है तो उनके पिता झारखंड की राजनीति से संन्यास ले लेंगे, डील बुरा नहीं है। |
Feedback |