राहुल का असली निशाना क्या है |
September 24 2022 |
अपनी ’भारत जोड़ो यात्रा’ की प्रारंभिक सफलताओं से राहुल और कांग्रेस गद्गद् है। राहुल की यह यात्रा 2024 में कांग्रेस के सीटों की गिनती को भी एक भरपूर उछाल देने की मंशा लिए है। 24 के चुनाव को मद्देनज़र रखते राहुल की ’भारत जोड़ो यात्रा’ उन्हीं राज्यों से गुजर रही है जहां कांग्रेस को अपने लिए कुछ उम्मीद की किरण दिख रही है, जहां उनका कैडर है, नेता है, उम्मीद है। जहां उम्मीद नहीं है, जैसे यूपी वहां यात्रा 5 दिनों में ही सिमटा दी गई है। उन राज्यों को भी छोड़ दिया गया है जहां कांग्रेस अपने सहयोगियों के भरोसे है, जैसे तमिलनाडु, जहां कांग्रेस की यात्रा सिर्फ 3 दिन चली, कन्याकुमारी से यात्रा का आगाज़ हुआ और तीसरे ही दिन यह यात्रा केरल पहुंच गई, क्योंकि तमिलनाडु में कांग्रेस की राजनीति इस वक्त डीएमके के भरोसे है। केरल जैसे छोटे राज्य में राहुल की यात्रा 19 दिन चलनी है और कर्नाटक में 21 दिन। तेलांगना में 13 दिन। यानी 148 दिनों की यात्रा में राहुल सिर्फ दक्षिण के उन 3 राज्यों में 53 दिन बिता रहे हैं। उसी तरह अगले साल राजस्थान और मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं, यहां कांग्रेस अपना पिछला प्रदर्शन बरकरार रखना चाहती है। राजस्थान में राहुल की यात्रा 21 दिनों की और मध्य प्रदेश में 16 दिन की है। पंजाब में 11 दिन की और हरियाणा में 12 दिन की है। वहीं दिल्ली में महज़ 2 दिन में यात्रा सिमट जाएगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में 29 ऐसी सीटें थी जहां भाजपा ने मामूली अंतर से कांग्रेस को हरा दिया था, 57 सीटें ऐसी है जहां कांग्रेस से भाजपा की जीत का अंतर एक लाख से कम रहा है। सो, इन 86 लोकसभा सीटों पर इस बार कांग्रेस अपना पूरा जोर लगाना चाहती है और 2019 की अपनी सीटों को कम से कम दोगुना करना चाहती है। |
Feedback |
Download GossipGuru App Now!! |
||||
![]() |
||||
![]() |
||||
|
||||