भाजपा की प्रतिभा को ’ना’ |
December 26 2022 |
हिमाचल में जब कांग्रेस को जीत मिली तो रानी साहिबा यानी कि मंडी से कांग्रेस की सांसद प्रतिभा सिंह ने खम्म ठोक कर कह दिया कि ’यह राजा वीरभद्र सिंह को हिमाचल की जनता की श्रद्धांजलि है।’ इसके बाद प्रियंका गांधी ने राजीव शुक्ला के मार्फ्त सभी विजयी कांग्रेसी विधायकों को मैसेज भिजवा दिया कि ’चाहे पार्टी का कोई भी नेता उन्हें अपने घर मीटिंग पर बुलाए, उन्हें नहीं जाना है।’ पर फिर भी रानी साहिबा के बुलाने पर 12 कांग्रेसी विधायक उनके घर चले ही गए, जबकि रानी साहिबा को उम्मीद थी कि कोई 25 विधायक तो इस बार उनके अपने जरूर हैं। इसके बाद प्रतिभा ने वीरभद्र के करीबी रहे और अब भाजपा में शामिल हर्ष महाजन के मार्फ्त भाजपा शीर्ष को संदेशा भिजवाया कि ’अगर बीजेपी उन्हें सीएम बनाने को तैयार हैं तो वे 12 से भी ज्यादा विधायकों का जुगाड़ कर सकती हैं।’ पर इस प्रस्ताव को पीएम मोदी की ’ना’ हो गई, पीएम नहीं चाहते थे कि गुजरात की इतनी बड़ी विजय पर ‘ऑपरेशन लोट्स’ के छीटें पड़े। अभी रानी साहिबा से सही वक्त आने तक इंतजार करने को कहा गया है, देखना है कि क्या रानी साहिबा भी आने वाले दिनों में कांग्रेस की एकनाथ शिंदे साबित होंगी। |
Feedback |
Download GossipGuru App Now!! |
||||
![]() |
||||
![]() |
||||
|
||||