क्या राज ठाकरे शिंदे का हाथ थामेंगे?

September 24 2022


यह पिछले सप्ताह की ही तो बात है जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे देर रात कोई ग्यारह बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचते हैं। दोनों नेताओं के बीच एक लंबी बातचीत होती है। शिंदे राज ठाकरे के समक्ष प्रस्ताव रखते हैं ’चूंकि आप ठाकरे हैं सो मेरी नवगठित पार्टी के आप अध्यक्ष बन जाइए और इसे संभालिए। आपका नाम पार्टी से जुड़ने से शिव सैनिकों का भरोसा भी पार्टी में बहाल होगा और हम उद्धव ठाकरे के समक्ष एक मजबूत चुनौती भी उछाल पाएंगे।’ सूत्रों की मानें तो यह बात बन सकती है, बदले में राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला को शिंदे की पार्टी राज्यसभा दे सकती है और राज्यसभा में वह पार्टी की नेता भी हो सकती हैं। राज ने शिंदे से एक वादा अपने पुत्र के लिए भी लिया है कि ’2024 में शिंदे उन्हें अपनी पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़वाएंगे।’ राज ठाकरे के इन दोनों प्रस्तावों पर एक तरह से शिंदे की हरी झंडी है, बस उन्हें एक बार दिल्ली जाकर इस पर भगवा सहमति की आखिरी मुहर लगवानी है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!