संघ भाजपा से नाराज़ |
September 24 2022 |
हाल में संपन्न हुए संघ के रायपुर अधिवेशन में जिसमें शामिल होने के लिए भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष खास तौर पर रायपुर पधारे थे, वहां संघ और भाजपा के रिश्तों के दरम्यान एक तल्खी दिखी। संघ का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में भाजपा का अपेक्षित राजनैतिक विस्तार हुआ है, पर इसकी तुलना में संघ अपने संगठन को वांछित विस्तार नहीं दे पाया है। संघ भाजपा से इसीलिए भी नाराज़ बताया जाता है कि कर्नाटक के सीएम बदलने की प्रक्रिया में संघ को शामिल नहीं किया गया था, जहां आज भाजपा का विस्तार संघ की प्रयासों की वजह से हुआ है। रायपुर की संघ की समन्वय बैठक से पहले जिस तरह से भाजपा प्रभारियों को बदला गया उसमें भी संघ की राय नहीं ली गई। सूत्र बताते हैं कि मोदी व शाह भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को 2024 तक विस्तार देना चाहते हैं, जबकि संघ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भाजपा के नए अध्यक्ष के तौर पर पेश कर रहा है। |
Feedback |