रायबरेली से लड़ सकते हैं राहुल |
August 15 2022 |
कांग्रेस से जुड़े विश्वस्त सूत्रों की मानें तो 2024 के आम चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों ही यूपी से चुनाव लड़ सकते हैं, पर इसके साथ राहुल अपना एक पैर केरल में भी बनाए रख सकते हैं। इसी बात को मद्देनज़र रखते अभी पिछले दिनों कांग्रेस ने इस बात की संभावनाओं को टटोलने के लिए कि ’अगर 24 में प्रियंका अमेठी में स्मृति का सामना करें और राहुल अपनी मां की सीट से रायबरेली से चुनाव लड़ें तो नतीजा क्या रहेगा’, अमेठी और रायबेरली में पिछले दिनों कांग्रेस के सौजन्य से एक जनमत सर्वेक्षण हुआ है। सर्वेक्षण के नतीजे किंचित चौंकाने वाले हैं कि अमेठी में तो भी प्रियंका का पलड़ा भारी रह सकता है, पर रायबरेली में बढ़त बनाने के लिए राहुल को सपा का साथ चाहिए होगा। मुमकिन है कि आने वाले कुछ दिनों में अखिलेश को लेकर कांग्रेस का एक बदला नज़रिया सामने आए। |
Feedback |