भाजपा संगठन और केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल

January 26 2023


भाजपा संगठन और केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहटों के बीच गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को कुछ बड़ा मिलने जा रहा है। पीएम ने गुजरात चुनाव के नतीजों से गद्गद् होकर पहले संसदीय सौंध में, फिर जिमखाना क्लब में सांसदों के भोजन पर और फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पाटिल की तारीफों के पुल बांधे हैं। या तो पाटिल को संगठन में महासचिव बना कर यूपी का प्रभार दिया जा सकता है या फिर उन्हें केंद्र में मंत्री बना कर यूपी प्रभारी की दोहरी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। एक लंबे समय से निर्वासन की पीड़ा झेल रहे दिनेश शर्मा को फिर से गुजरात भेजा सकता है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!