क्या विस्तारक कराएंगे बेड़ापार? |
January 08 2023 |
2023 में होने वाले 9 विधानसभा चुनावों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलांगना, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा) तथा 2024 के आम चुनाव में भाजपा एक बड़ा दांव विस्तारकों पर लगाने जा रही है। पिछले साल संपन्न हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने इसका सबसे सफल प्रयोग करके दिखाया। पाटिल की रणनीतियों से ही प्रेरित होकर भाजपा इन 9 राज्यों के आसन्न चुनावों के लिए प्रेरणा ले रही है। जिसके तहत हर विधानसभा में एक विस्तारक की निुयक्ति की जा रही है, ये विस्तारक पार्टी के पूर्व सांसद या विधायक या पार्टी के सीनियर पदाधिकारी हो सकते हैं, उक्त सीट को जिताने का जिम्मा भी विस्तारक का ही होगा। पार्टी देशभर में विस्तारकों की एक बड़ी फौज खड़ी कर रही है, इससे पार्टी की संघ के ऊपर निर्भरता भी कम होगी और ये विस्तारक ही पार्टी के लिए आंख, कान व नाक साबित हो रहे हैं। |
Feedback |