2014 में मोदी होंगे भाजपा का चेहरा |
April 16 2012 |
संघ के एक वर्ग में अडवानी को लेकर अब भी कुछ शंकाएं हैं। पर मोटे तौर पर संघ यह मन बना चुका है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में वह पार्टी के प्रधानमंत्री कैंडिडेट के तौर पर नरेंद्र मोदी को आगे करेगा। संघ मोदी के हिंदुत्व व विकास को चाशनी में लपेट कर भाजपा का अगला एजेंडा पेश करना चाहता है। संजय जोशी को भी संघ की ओर से साफ-साफ निर्देश दिया गया है कि जितनी जल्दी हो वह मोदी से अपने मन-मुटाव दूर करे। संघ मोदी को लेकर प्रवीण तोगड़िया और किसान संघ के विरोध को भी ज्यादा महत्व देने के पक्ष में नहीं है। कहीं न कहीं गडकरी को भी यह साफ लफ्जों में बता दिया गया है कि 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ही पार्टी का चेहरा होंगे। |
Feedback |
July 17th, 2012
right right right go ahead
July 17th, 2012
right