लंदन का ट्राम्स

June 18 2012


अगर आपको अरब की रॉयल फैमिली से मिलना हो या रूसी अरबपतियों से तो लंदन का ‘ट्राम्स’ मौजूद है न! यहां आपको भारत के एक केंद्रीय कांग्रेसी कैबिनेट मंत्री भी अक्सर दिख जाएंगे। यहां आपको 2जी आरोपियों के कई रिश्तेदार भी नियमित तौर पर मिलेंगे। मसलन, विनोद गोयनका का बेटा जय गोयनका, जय के चचेरे भाई, ललित मोदी का बेटा रूचिर और बेटी आलिया, नेस वाडिया और मोहित बर्मन। अरबपतियों में इस क्लब की मेंबरशिप लेने की होड़ मची रहती है और आमतौर पर ऐसे धनाढय अपनी मेंबरशिप अपनी अगली पीढ़ी को ट्रांसफर कर देते हैं। ऐसे में कांग्रेस कोटे के एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की इस क्लब की मेंबरशिप पाने की ख्वाहिश को अन्यथा नहीं लिया जाना चाहिए।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!