रघुवर की रीत |
May 26 2010 |
झारखंड में भाजपा का मुख्यमंत्री कौन हो इसको लेकर कॉरपोरेट वॉर की स्थिति पैदा हो गई है। इस पूरे मामले में सोरेन सरकार में उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे रघुवरदास सबसे बड़े खिलाड़ी बन कर उभरे हैं, उन्हें देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना बैक कर रहा है, मुकेश अंबानी के खासमखास व राज्यसभा सांसद परिमल नैथाणी ने रघुवरदास के पक्ष में माहौल बनाने के लिए एड़ी-चोटी को जोर लगा दिया, दास को भाजपा की बनिया लॉबी का भी पुरकश समर्थन हासिल हुआ जिसकी अगुवाई रामलाल कर रहे थे। यहां तक कि अध्यक्ष जी व अनंत कुमार का झुकाव भी दास की ओर था, वहीं अकेले अडवानी यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे थे, तो राजनाथ सिंह एंड पार्टी ने मजबूती से अर्जुन मुंडा की पक्ष में मोर्चा खोला हुआ था। शायद इसीलिए राजनाथ सिंह का सारा जोर विधायकों की रायशुमारी को लेकर था, ठाकुर नेता जानते थे कि झारखंड के 18 में से 14 भगवा विधायक मुंडा के पक्षधर हैं और भाजपा का सहयोगी दल जद(यू)भी खुल्लम खुल्ला राग मुंडा अलाप रहा है। |
Feedback |