| येदुरप्पा का सपना |
|
July 31 2011 |
|
कर्नाटक के गृह मंत्री बी.एस.आचार्य जो कभी येदुरप्पा के ‘यस मैन’ हुआ करते थे आज उनके खिलाफ हो गए हैं। एक समय था जब यह येदुरप्पा को बगावत के लिए उकसा रहे थे, उन्हें चाबी भर रहे थे, क्योंकि आचार्य का मानना था कि येदु गए तो उनका नंबर लग सकता है, पर येदु ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर शोभा व सदानंद का नाम लिया है, इत्तफाक से दोनों ही वोकालिंगा हैं। परसो शाम आचार्य के कंधे पर हाथ रखकर येदु ने कहा था-‘आचार्य अगर हम तुम्हें बनाते हैं तो लिंगायत व वोकालिंगा दोनों नाराज हो जाएंगे, जिनके वोटों का संयुक्त प्रतिशत 35 है। तुम ब्राह्मण ठहरे और ब्राह्मण वोट तो यहां 5 फीसदी से भी कम है।’ तब आचार्य ने जानना चाहा कि रामकृष्ण हेगड़े भी तो ब्राह्मण थे, तो येदु ने बताया कि तब लिंगायत के पास अपना कोई नेता नहीं था और वे हेगड़े को ही अपना नेता मानते थे। दरअसल येदुरप्पा की योजना है कि अवैध खनन के इस पूरे मामले में 3 महीने के अंदर वे कोर्ट से स्टे ले आए और फिर से मुख्यमंत्री पद पर काबिज हो जाएं। वे अपनी पूरी रणनीति इसी के इर्द-गिर्द बुन रहे हैं। |
| Feedback |