केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार सितंबर में

July 15 2012


तमाम सियासी तूफानों के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार फिर से अटक गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलवक्त इसे सितंबर तक टाल दिया गया है। सितंबर में मनमोहन मंत्रिमंडल का एक बड़ा विस्तार मुमकिन है। जिसमें कुछेक पुराने मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। मौजूदा सियासी हालात से निपटने और उबरने के लिए केवल मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। इसके लिए संसद के मानसून सत्र के पहले जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। सबसे ज्यादा नजरें वित्त मंत्रालय पर टिकी है। चिदंबरम फिलहाल इस रेस में सबसे आगे दिखते हैं पर हमारे अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री कम से कम इस वक्त तो वित्त मंत्रालय किसी और को देने के मूड में नहीं दिखते हैं। वे चाहते हैं कि उनके ही नेतृत्व में इस दफे का आम बजट पेश हो।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!