कांग्रेस का दिल्ली सर्वे |
August 31 2013 |
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिदृश्य में कांग्रेस की ओर से जो हालिया जनमत सर्वेक्षण हुआ है उसके नतीजों से शीला दीक्षित बाग-बाग हैं। इस सर्वेंक्षण के नतीजों में कांग्रेस को 39, भाजपा को 27, बीएसपी को 1, आप को 1 तथा निर्दलीय को 2 सीट मिलने की बात कही गई है। इस सर्वेक्षण के नतीजे आते ही शीला दीक्षित कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मिलने जा पहुंची। सोनिया ने शीला से जानना चाहा कि ‘क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव करवाने चाहिएं?’ इस पर शीला का सोनिया से कहना था ‘नहीं, एक बार हम दिल्ली जीत जाएं तो फिर लोकसभा चुनाव में कैडर में जोश रहेगा। वैसे भी अभी केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर जनता खासी नाराा है।’ |
Feedback |