पटना में राहुल |
February 04 2019 |
करीब तीन दशक बाद कांग्रेस अपने दम पर 3 फरवरी को पटना के विशाल गांधी मैदान में एक बड़ी रैली करने का इरादा रख रही है। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस ने इस रैली के लिए ढाई से तीन लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस के बिहार में कभी 27 विधायक हुआ करते थे, जिसमें से ले-देकर अब मात्र 20 विधायक ही उसके साथ रह गए हैं। सो, कांग्रेस ने अपने हर विधायक को 5 से 10 हजार तक की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया है, बड़ी उम्मीद तेजस्वी से भी है कि वे अपने मित्र राहुल के लिए अंदरखाने से कुछ मदद कर दें। बाहुबली अनंत सिंह को 50 हजार की भीड़ इकट्ठी करने का जिम्मा दिया गया है, क्योंकि पटना से लगे इलाकों जैसे मुंगेर, बाढ़ आदि में उनका अच्छा असर है। |
Feedback |