रूठे गोवर्धन को ऐसे मनाया मोदी ने |
March 18 2019 |
यह वक्त का दस्तूर है जो मोदी जैसे धुरंधरों को भी अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर सकता है, नहीं तो एक वक्त था जबकि उनकी गोवर्धन झड़फिया से लगभग कुट्टी थी, वक्त बदला तो दोस्ती के दस्तूर बदले, मोदी ने उन्हें बुलाकर यूपी में सह प्रभारी का दायित्व सौंप दिया। गोवर्धन ने मोदी से दो टूक कहा-’आप मेरा स्वभाव जानते हैं, मैं किसी की सुनता नहीं, सुना देता हूं।’ जाहिर है गोवर्धन का इशारा भगवा चाणक्य शाह की ओर था। सूत्रों की मानें तो मोदी ने अपने इस पुराने मित्र से कहा-’आपको फ्री-हेंड दे रहा हूं, आप सीधे मुझे रिपोर्ट करना।’ बात बन गई, सबसे पहले गोवर्धन ने अपना दल को साध लिया। यूपी के निगमों में उनके लोगों को एडजस्ट कर नाराज़ अनुप्रिया पटेल को 2 सीटों पर मना लिया। मिर्जापुर में अनुप्रिया को अपने लिए दिक्कत लग रही है तो वह फतेहपुर से चुनाव लड़ना चाहती थीं, पर यहां बात नहीं बनी। सुना है कि अब संजय जोशी से भी मोदी के रिश्ते मधुर हो गए हैं, संजय पिछले एक महीने से गुजरात में हैं, और वहां भाजपा को जिताने की कवायद में जुटे हैं। पर राम माधव से मोदी अब भी जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर नाराज़ हैं। सो, उन्हें अब तलक ठंडे बस्ते में रखा गया है, चुनाव की भी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। |
Feedback |